पुलिस और निगम की साठ-गांठ से अवैध  शराब और सब्जियों का धंधा जोरों पर!
 

  इंदौर। सब्जी सप्लाय की आड़ में शहर में पुलिस और निगमकर्मियों की शह पर अवैध शब्जी और शराब का धंधा पनप रहा है। इससे शहरवासियों में कोरोना संक्रमण बढ़ने आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने इस गोरखधंधे में लगे तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। 

   इंदौर से लगभग 15 किमी दूर धार रोड स्थित ग्राम धरनावद में एक मामला सामने आया! यहाँ के आसपास के गांवों में किसान पशुपालन के साथ सब्जियाँ भी उपजाकर शहर की मंडियों में बेचते है। इन किसानों की आड़ में गांव के कुछ लोग रात में बड़े वाहनों से बाहर के जिलों से सब्जी और शराब लाकर शहर और गांवों में सप्लाय करने लगे। लॉक डाउन के चलते सारे व्यावसायिक संस्थान बंद है ,जिसका फायदा उठाकर शहर के ये व्यवसायी अपने ग्रामीण एजेंटो की मदद से इस अवैध काम को अंजाम दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम धरनावद इस अवैध व्यापार का केंद्र बना हुआ है ,जहाँ रात 4 बजे से 8 बजे तक राज मोहल्ला मंडी, चंदन नगर, बम्बई बाजार, पलसीकर कॉलोनी के कई व्यापारियों का जमघट लगा रहता है। यहाँ सोशल डिस्टेंसिंग का भी जमकर मख़ौल उड़ाया जाता है। 

   स्थानीय सूत्रों के अनुसार महेश पिता अनूप सिंह, अमृत (पुजारी) पिता कर्णसिंह, रवि रंजन सिंह, शुभम भेरू सिंह, संजू उर्फ़ घीसू पिता दुलेसिंह ये सभी धरनावद में इस अवैध व्यापार के सरगना है। इनकी शिकायत के बाद थाना गांधी नगर ने दबिश देकर अमृत पुजारी, रविरंजन सिंह और शुभम भेरूसिंह को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध मामला दर्ज किया है। इस धंधे को पुलिस और निगम के कुछ अधिकारियों की तरफ से हरी झंडी मिली हुई है। ख़ास बात ये है कि शहर के बाहर चारों और चेक पोस्ट बैरियर लगे हुए हैं, इसके बावजूद बाहर से आने वाली सब्जियां और शराब शहर में भेजी जा  जा रही है। बताया गया कि दूध की कोठियों में छुपाकर सब्जी के साथ शराब भी शहर में बेरोकटोक सप्लाय हो रही है। गांधी नगर के थाना प्रभारी संजय सिंह बैस ने जानकारी दी कि हमने तीन लोगों को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया और जेल पहुँचाया है। आगे भी दोषियों पर कार्यवाही करेंगे।

 

अगर इन क्षेत्रों में भी पुलिस जांच करे तो अवैध शराब ,भांग, अवैध रूप से लाई जा रही सब्जियां, 

 

 समाजवादी इन्दिरा, एमओजी लाईन, द्ववीण नगर , लाबरिया भैरू, 71 नंबर स्कीम, बियाबानी, बालदा कालोनी, समाजवाद नगर ,