पुलिस कर्मियों को ड्यूटी व्हाट्सएप से बताएं

पुलिस कर्मियों को ड्यूटी व्हाट्सएप से बताएं   
इंदौर। थानों एवं पुलिस लाईन में प्रत्येक दिन सुबह एवं शाम अधिकारियों, कर्मचारियों की गणना होती है जिसमें कि वहाँ पर तैनात समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी दिनभर की ड्यूटियाँ अवगत कराई जाती है। वर्तमान परिस्थिति में कोरोना के संक्रमण की सम्भावना रहती है अतः पुलिस महानिरीक्षक ने निर्देशित किया है कि जिले के सभी थानों में अगले दिन जो ड्यूटी लगाई जानी है उसे एक दिन पूर्व रात को 12 बजे से पूर्व व्हाट्सएप ग्रुप में डाला दिया जाए। इससे प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारियों को जानकारी रहे कि उनकी उस स्थान पर किस समय से किस समय तक ड्यूटी है। प्रत्येक दिन सुबह एवं शाम सभी ड्यूटी पर पहुँच रहे हैं या नहीं इसको चेक करने की ड्यूटी 2 अधिकारियों की रहेगी।