लॉकडाउन में लगे पुलिस अधिकारियों को बांटे थर्मस
लॉकडाउन में लगे पुलिस अधिकारियों को बांटे थर्मस

इंदौर। वायरस के चलते जो संकटपूर्ण स्थिति निर्मित हुई है उससे निपटने के लिए शासन द्वारा लॉकडाउन के आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान ड्यूटी पर लगे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन के संरक्षक एवं जैन श्वेताम्बर फाउंडेशन के ट्रस्टी टीना जैन एवं जयसिंह जैन ने 500 थर्मस गरम पानी पीने के लिए दान स्वरूप दिए। इस अवसर पर आईजी विवेक शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस की महामारी के दौरान अधिकारियों /कर्मचारियों, पुलिस जवानों, नगर सुरक्षा समिति एवं प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी के लोगों को फील्ड में ड्यूटी करते हुए गर्म पानी व पेय पदार्थों की  दिक्कत रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए थर्मस प्रदान किए गए।