महिला हाईटेंशन लाइन से झुलसी
महिला हाईटेंशन लाइन से झुलसी

इंदौर। लॉक डाउन के चलते सुखलिया क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुखलिया के मेन रोड पर श्रीमती सरिता पति राकेश साहू अपने ही घर की छत पर गद्दा सुखाने गई थी। छत पर रखे सरिए से महिला ने गद्दे को पलटाना चाहा और उसका हाथ ऊपर जा रही हाईटेंशन लाईन से जा टकराया। हाईटेंशन लाइन से टकराते ही एक जोरदार धमाके साथ महिला बुरी तरह झुलस गई। नीचे खड़े लोग यह घटना देखते रहे। पास ही रहने वाले  लोगों ने जब धमाके की आवाज सुनी तो वे दौड़कर आए और एक कंबल में महिला को लपेटकर तुरंत बाम्बे हॉस्पिटल ले गए। बॉम्बे हॉस्पिटल स्टॉफ ने घायल महिला का इलाज करने से मना कर दिया। महिला को टी चोईथराम हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती करवाया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि सरिता साहू 80% झुलस गई है। महिला का पति ऑटो रिक्शा चलाता है।