इंदौर लॉक डाउन, निगम और  पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला
इंदौर लॉक डाउन, निगम और 

पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला
- व्यापारियों और नागरिकों को दी अपने घर जाने की सलाह
  इंदौर। कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर कलेक्टर द्वारा इंदौर में लॉक डाउन की घोषणा होते ही इंदौर नगर निगम और पुलिस विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। व्यापारियों और नागरिकों को उनके घर जाने की सलाह दी जा रही है।
  जिला कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने आज से 25 मार्च तक के लिए इंदौर को लॉक डाउन घोषित किया गया है। यह अवधि आगे बढ़ाई भी जा सकती है। यह आदेश जारी होते ही इंदौर नगर निगम और पुलिस विभाग की गाड़ियां सड़कों पर निकल गई। इन गाड़ियों पर लगे माई के द्वारा इस आदेश की जानकारी जनता को दी गई। इसके साथ ही शहर में खुली हुई दुकानों को तत्काल बंद करने और सड़क पर घूमते नागरिकों को अपने घर जाने की चेतावनी दी जाने लगी। इन गाड़ियों के माध्यम से प्रशासन के इस आदेश की जानकारी आम जनता तक पहुंची। इसके साथ ही अब नागरिकों के अपने घर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। सड़कों पर यातायात बिल्कुल कम होता हुआ नजर आ रहा है। जो गिनी चुनी दुकानें खुली हुई थी, उन्हें भी बंद करा दिया गया है। सिर्फ आवश्यक सामान, दवाइयों और अस्पतालों को लॉक डाउन से मुक्त रखा गया है।