अगला साल युगल जोड़ी जमाने के लिए उपयुक्त साबित होगा।
अगले साल विवाह मुहूर्त 26 दिन ज्यादा!  

इंदौर। इस साल वैवाहिक आयोजन काफी कम हैं, लेकिन अगला साल युगल जोड़ी जमाने के लिए उपयुक्त साबित होगा। वर्ष 2020 में विवाह के लिए जरूरी गुरु और शुक्र तारा युवाओं का साथ देने के लिए तैयार है। 

   वर्ष 2019 की तुलना में 2020 में २6 दिन ज्यादा विवाह मुहूर्त मिल रहे हैं। भले ही नए साल में 13 वां माह पुरुषोत्तम मास रहेगा लेकिन इसके कारण विवाह मुहूर्त में कोई बाधा नहीं रहेगी। विवाह के लिए गुरु और शुक्र तारा का साथ होना जरूरी है। इस माह 21 नवंबर को गुरु तारा का उदय हो रहा है। वहीं शुक्र का तारा 8 सितंबर को उदय हो चुका है। वैसे इस साल 8 नवंबर को तुलसी विवाह के साथ शादियों की धूम हो जाएगी। हालांकि इस दिन मुहूर्त नहीं है लेकिन भगवान विष्णु का विवाह होने के कारण इस शुभ दिन लोग विवाह करते हैं।
  पुरुषोत्तम मास के कारण नए वर्ष में शारदेय नवरात्रि एक महीने देरी से आएगी। दरअसल, पितृमोक्ष अमावस्या के बाद 18 सितंबर से 16 अक्टूबर तक पुरुषोत्तम (मलमास) मास रहेगा। इस कारण 17 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व शुरू होगा। पुरुषोत्तम मास हर चार साल में एक बार आता है।
84 दिन होंगे लगन
  वर्ष 2020 के नए पंचांग में 83 दिन विवाह का लगन है। वहीं उपनयन के लिए 18 दिन शुभ मुहूर्त है। 32 दिन डोली उठेगी यानी द्विरागमन के लिए 32 दिन शुभ मुहूर्त बन रहा है। उपनयन के लिए तीन अधिक मुहूर्त बन रहे हैं। 2019 में विवाह के लिए 57 दिन शुभ मुहूर्त रहे।
2020 में इतने होंगे विवाह
जनवरी- 16 से 22, 29 से 31
फरवरी- 3 से 5, 9 से 18, 20, 25 से 27
मार्च- 1 से 3, 7 से 13
अप्रैल- 14,15,20, 25 से 27
मई- 1 से 8, 10, 12, 17,18,19,23,24,29
जून- 13 से 15, 25 से 30
जुलाई से अक्टूबर तक मुहूर्त नहीं
नवंबर- 26 और 30
दिसंबर-1,2,6,7,8,9, 11 से 15 तक
  वर्ष 2020 में इस साल से ज्यादा विवाह मुहूर्त रहेंगे। पुरुषोत्तम मास होने के कारण यह वर्ष 13 महीने का होगा। चातुर्मास के दौरान इस मास के होने के कारण शादियों के मुहूर्त पर असर नहीं पड़ेगा। - पंडित कमल दुबे, ज्योतिषाचार्य