वेयर हॉउस के तौलकांटे खरीदने कोई नहीं आया

वेयर हॉउस के तौलकांटे खरीदने कोई नहीं आया
इंदौर। वेयर हाउस एवं लाजिस्टिक ने अपने तौलकांटों को किराए पर देने के लिए टैंडर निकाले हैं। टैंडरों की अंतिम तिथि एक-दो दिन में खत्म हो रही है। खराब स्थिति में होने से तौलकांटों को लेने वाले नहीं मिल रहे, जिसके चलते किराएदारों में अरुचि पनप रही है। विभाग की चिंता भी खराब तौलकांटों ने ओर बढ़ा दी है। जिले में जिस स्थिति में है, जैसे हैं के रुप में तौलकांटा किराए पर देने के लिए टैंडर निकाले गए हैं। टैंडर का शुल्क 50 हजार रुपए रखा गया है। किराएदार से 5 साल का अनुबंध किया जाएगा। टैंडर निकलने के बाद आवेदकों ने तौलकांटा का संचालन देखा तो वे पीछे हट गए। कई तौलकांटा खराब स्थिति में हैं, जिनकी मरम्मत पर हजारों रुपए खर्च हो जाते हैं। वहीं उनकी पीठ काफी नीचे होने से बारिश में पानी भरा जाता है, पानी भराने से तौलकांटा सेवाएं देना बंद कर देता है। यही कारण है कि तौलकांटा के लिए आवेदक ढूंढे से नहीं मिल रहे हैं। तौलकांटे मंडी परिसर में संचालित होते हैं। यहां देखरेख का जिम्मा मंडी प्रशासन का होता है।