प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मलेरिया तथा डेंगू के बारे में अधिकारियों से चर्चा करके जानकारी ली। उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान मलेरिया विभाग के लार्वा खोजी दल की कार्य पद्धति को भी देखा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इन क्षेत्रों में जन जागरूकता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के कमिश्नर से कहा कि वे इन क्षेत्रों में निरंतर फॉगिंग कराएं। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में सजगता रखी जाए। नागरिकों को जागरूक बनाया जाए।