पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने आज मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति में जनसंपर्क विभाग द्वारा महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लगायी गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने आज मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति में जनसंपर्क विभाग द्वारा महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लगायी गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने यहाँ पर प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा में ज़िले के प्रभारी मंत्री बाला बच्चन विधायक, ऊषा ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव सहित ज़िले के सभी वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी और नागरिक शामिल हुए।