कांग्रेस नेताओं ने इंदौर की गाँधी प्रतिमा पर पोस्टर लगाकर भाजपा से पूछा है कि भाजपा क्या कभी प्रज्ञा ठाकुर को पार्टी से निकालेगी?

कांग्रेस नेताओं ने इंदौर की गाँधी प्रतिमा पर पोस्टर लगाकर भाजपा से पूछा है कि भाजपा क्या कभी प्रज्ञा ठाकुर को पार्टी से निकालेगी? गांधी जयंती पर ढकोसला करने वाले भाजपा नेता इसका जवाब दें! ! पोस्टर पर प्रज्ञा ठाकुर के चित्र के नीचे हिंसा की पुजारन भी लिखा गया है। नीचे प्रमोद टंडन, विनय बाकलीवाल, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी के चित्र है। जब दिग्विजय सिंह और अन्य मंत्री यहां पहुंचने वाले थे, तो पुलिस ने यह पोस्टर हटाने की बात कही! इस पर कांग्रेसी नेता भड़क गए कि इस पोस्टर में गलत क्या है! अभी भी पुलिस पर से भाजपा के प्रति प्रेम का चश्मा उतर नहीं रहा है? इसके बाद पुलिस पीछे हटी और सारे कांग्रेस नेताओं के यहां पहुंचने पर भी यहां पोस्टर लगा रहा।