एडीजी और एसएसपी ने किया शस्त्र पूजन 
एडीजी और एसएसपी ने किया शस्त्र पूजन

इंदौर। दशहरे पर शस्त्र पूजन की परंपरा सदियों पुरानी है। इसी परंपरा का निर्वहन मंगलवार सुबह डीआरपी लाइन में पुलिस अधिकारियों ने शस्त्र पूजन करके किया। शस्त्र पूजन के दौरान एडीजी और एसएसपी हर्ष फायर कर सभी को दशहरे की बधाई दी।
  डीआरपी लाइन में सुबह इंदौर रेंज के एडीजी वरुण कपूर, एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र और तीनों एसपी ने हवन कर शस्त्रों का पूजन किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विजयादशमी बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। ऐसे में पुलिस का प्रयास है कि वह बुरा काम करने वाले, देश विरोधी ताकतों और झगड़ा करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करे। दशहरे पर हर बार शस्त्र पूजन के बाद अधिकारियो द्वारा हर्ष फायर किया जाता है। इसी कड़ी में मंगलवार को भी पूजन के बाद पुलिस अधिकारियो ने हर्ष फायर किया।
राजपूत समाज में शस्त्र पूजन
  राजूपत समाज की महिलाओं ने भी शस्त्र पूजन का आयोजन किया। क्षत्रिय राजपूत समाज की महिला और पुरुष ने अपने घर और देश की रक्षा करने वाले हथियारों का भी पूजन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष कार्यक्रम में मौजूद रहे। पूजन के दौरान हजारों की संख्या में एक साथ हथियार रखे हुए थे, जिनकी पूजा महिलाओं ने की और तिलक लगाया।