बिना नोटिफिकेशन के एप बनाया
वोटर आईडी सुधराने वाले परेशान
इंदौर। शहर में आने वाले महीनों में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर तेजी से मतदाता सूची अपडेट, मतदाता पर्ची तथा वोटर कार्ड बनाने का काम चल रहा है। इसी बीच निर्वाचन कार्यालय ने वोटर आईडी में त्रुटि सुधार के लिए मोबाइल ऐप बना दिया है। इसका शासन ने अभी तक गजट नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, वीडीएसपी.कॉम से मोबाइल ऐप बनाया गया है। इसे मोबाइल पर डाउनलोड करने के बाद ऐप की सेवाएं ली जा सकती है। इस ऐप को बनाने के बाद जब मतदाता त्रुटि सुधार में लगता है तो परेशान हो जाता है। ऐप द्वारा पूछे गए सवालों का जबाव सही देने के बाद भी त्रुटि सुधार नहीं हो पाती। क्योंकि, इसमें मतदाता का नाम तो स्पष्ट हो जाता है, मगर उसका उपनाम नहीं दर्शाता। साथ ही कई बार स्थानीय पता भी सामने नहीं आता। ऐसे में ऐप की महत्ता पर सवालिया निशान लग जाते हैं। उपनाम व पता गलत अंकित होने से त्रुटि सुधार संभव नहीं हो पाती। उप जिला निर्वाचन कार्यालय को इस संबंध में शिकायत भी जा चुकी है। लेकिन,उसने संतुष्टि भरा जवाब नहीं दिया। यही कारण है कि मतदाता पुन: निर्वाचन कार्यालय के चक्कर काटने पर मजबूर हैं। जबकि, ऐप शुरू करने से पहले इसकी मंशा थी कि ऐप से काम होने पर मतदाताओं को कलेक्टोरेट कार्यालय तक नहीं आना पड़ेगा। वे घर बैठे ही अपना सारा काम आसानी से कर लेंगे। सूत्रों की मानें तो उप जिला निर्वाचन कार्यालय ने ऐप बनाने वाली कंपनी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया है। जबकि, ऐप जारी करने से पहले शासन का गजट नोटिफिकेशन अनिवार्य रहता है।