यातायात सुधार का डिजिटली  संदेश जनता तक पहुँचाना!
यातायात सुधार का डिजिटली 

संदेश जनता तक पहुँचाना!  

इंदौर। शहर में यातायात सुधार की दिशा में अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक वरूण कपूर के नेतृत्व में कई प्रयास किए जा रहे हैं। इन सभी प्रयासों में जनता को उनकी संस्थाओं एवं समूहों के माध्य़म से जागरूकता लाने का प्रयास कर व्यवस्था में सुधार लाने का लक्ष्य़ रखा गया है। इन प्रयासों में इन्दौर यातायात पुलिस के विभिन्न डिजिटल संसाधनों को सशक्त़ कर यातायात सुधार का संदेश जनता तक पहुँचाना सम्मिलित है। 

  इन डिजिटल प्लेटफॉर्म से लाए जाने वाले यातायात सुधार की योजना के ही अंतर्गत इन्दौर यातायात पुलिस का नवीन फेस बुक पेज, इंस्टाग्राम पेज, ट्विटर हेंडल व नवीनीकृत वेबसाईट को विकसित करना सम्मिलित है। इस डिजिटल संपर्क के कारण शहर की जागरूक जनता में यातायात के नियमों के स्व़त: पालन के प्रति रूझान बढ रहा है। जनता के कई लोग इन्दौर यातायात पुलिस से सम्प़र्क साध रहे हैं और सुझावों के साथ साथ कुछ सहयोगात्म़क योजनायें भी पुलिस के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। ऐसी ही एक योजना के अंतर्गत वरूण कपूर ने बताया कि 'मूव वेल फिजियोथेरेपी क्लिनिक एंड फिटनेस सेंटर' के संचालक डॉ आकाश डे एवं डॉ कृष्णा दास ने यातायात पुलिस के कर्मचारियों को नि:शुल्क़ फिजियोथेरेपी देने की इच्छा जाहिर की। इस प्रस्ताव को वरुण कपूर ने सहर्ष स्वीकार किया। 7 सितम्बर को अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक कार्यालय में यातायात कर्मियों एवं चिकित्सकों की उपस्थिति में नि:शुल्क़ फिजियोथेरेपी योजना को लाँच किया गया।