परदेशीपुरा की लालगली में नाले   किनारे के मकानों को नोटिस! 
परदेशीपुरा की लालगली में नाले  

किनारे के मकानों को नोटिस! 
  इंदौर। परदेशीपुरा के लालगली स्थित नदी किनारे बसे मकान मालिकों को निगम ने नोटिस थमा दिए हैं। यहां सैकड़ों मकान बसे हैं। पिछले दिनों दो मंजिला मकान के भरभराकर गिर जाने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ है। 

  मकान गिरने से एक ही परिवार के 7 लाोग  घायल हो गए थे। साथ ही गृहस्थी का सामान भी पूरी तरह बर्बाद हो गया था। क्षेत्रीय विधायक रमेश मैंदोला ने पीडि़त परिवार को तत्कालीन मदद की थी। लालगली में नदी किनारे दो पार्षदों के क्षेत्र हैं। एक में पार्षद राजकपूर सुनहरे तथा दूसरा भांगवती रेडवाल है। नदी के दोनों ओर बड़ी मात्रा में नदी किनारे न सिर्फ मकान बसे हैं, बल्कि कुछ लोगों ने कारखाना भी संचालित कर रखा है। दोनों पार्षदों की जानकारी होने के बावजूद वोट बैंक चलते किसी को भी हटाने की सुध नहीं ली। कुछ मकानों के पिल्लर तो नदी के मुहाने पर लगे हुए हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। बारिश  में इन घरों में पानी भरा जाता है। नदी किनारे मांस विक्रेता की दुकान है, जो सारी गंदगी इस नदी में छोड़ देता है। नदी के पानी से ही खेती भी हो रही है। मूर्ति निर्माण के बाद यहीं नदी पर कई बार उन्हें नष्ट किया जाता है। नोटिस मिलने के बाद लालगली के रहवासियों में हड़कम्प मचा हुआ है। कार्रवाई से बचने के लिए रहवासी पार्षद व विधायक की शरण में जाने लगे हैं। विधायक ने आश्वस्त किया है कि उनका नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। जनहित में मकान ध्वस्त भी हो गए तो हरसंभव मदद की जाएगी।