निगम की कचरा कलेक्शन  गाड़ियां नहीं पहुंच रहीं!
निगम की कचरा कलेक्शन 

गाड़ियां नहीं पहुंच रहीं!
इंदौर। तीन बार स्वच्छता के क्षेत्र में पूरे देश मे अपना परचम लहराने वाले शहर इंदौर में अब स्वच्छता की बयार कमज़ोर पड़ने लगी है। कई क्षेत्रों में रह-रहकर डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की गाड़ियों के नहीं आने की शिकायतें निगम कंट्रोल रूम और जिम्मेदारों के पास पहुंच रही है। 

  लोगों के घरों मे कचरे अब पहाड़ का रूप ले रहा है, लेकिन जिम्मेदार इस गम्भीर और शहर के सबसे संवेदनशील मामले को लेकर उदासीन रवैय्या अपना रहे है। ताज़ा मामला बंगाली चौराहे के निकट आशीष नगर, महादेव तोतला नगर, ब्रजेश्वरी एनेक्स के अलावा स्कीम नं. 78 में है। बीते 5 दिनों से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की गाड़ी नही पहुंची है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि  हमारे वार्ड की गाड़ियों में तकनीकी खराबी की वजह से यह समस्या आ रही है, हमारे पास अभी वैकल्पिक वाहन उपलब्ध नही है। अब शहर में कचरे के ढ़ेर कई क्षेत्रों में नज़र आ रहे है। शहर की जनता रह-रहकर स्वच्छता की अलख जगाने वाले अधिकारी मनीष सिंह को याद कर रही है। अब देखना होगा कि जिस ज़ज़्बे का बीज मनीष सिहं शहर की जनता में बोकर गए थे उसे पेड़ बनाने में शहर के वर्तमान जिम्मेदार क्या कदम उठाते है। फिलहाल तो सभी क्षेत्रों में कचरे को उठवाना जिम्मेदारों की पहली मंशा होनी चाहिए।