एमवाय में पार्किंग के नाम  पर पर अवैध वसूली  
एमवाय में पार्किंग के नाम 

पर पर अवैध वसूली 
  इंदौर। एमवाय अस्पताल हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। कभी दवा को टोटा, कभी डॉक्टरों की हड़ताल, कभी कुछ और समस्या बनी रहती है। यहां दो पार्किंग स्थल है। पार्किंग पर दो पहिया व चार पहिया वाहन का अलग-अलग शुल्क वसूला जाता है। दोपहिया का 5 तथा चार पहिया का 10 रुपए शुल्क निर्धारित है। कई बार पार्किंग संचालक निर्धारित मात्रा से अधिक शुल्क वसूल लेते हैं। अधिक राशि वसूलने की शिकायत करने पर विवाद करने में भी पीछे नहीं रहते। कई बार पार्किंग के बाहर खड़े वाहन भी उठाकर पार्किंग स्थल पर जबरिया खड़े कर देते हैं। निर्धारित स्थान पर वाहन नहीं मिलने से वाहन चालक परेशान होता रहता है। काफी देर ढूंढने के बाद यह पता चलता है कि पार्किंग संचालक ने वाहन उठाया है। जबकि, यह नियम विरुद्ध है। पार्किंग ठेका लेते समय यह शर्त नहीं रखी जाती कि बाहर खड़े वाहनों को भी पार्किंग पर खड़ा कर लिया जाए। इस संबंध  में पीडि़त वाहन चालक अस्पताल प्रबंधन से शिकायत करता है। मगर उचित निराकरण नहीं हो पाता, जिसका फायदा पार्किंग संचालक उठा रहे हैं।