दशहरा-दीपावली पर सिर्फ 10 दिन का अवकाश
दशहरा-दीपावली पर सिर्फ 10 दिन का अवकाश

इंदौर। स्कूली बच्चों के लिए ये बुरी खबर है। अब वे दशहरा और दीपावली पर्व की छुट्टी 24 दिन की नहीं मना सकेंगे। शिक्षा विभाग के उपसचिव ने उनकी खुशियां छीन ली है। उन्होंने निर्णय लिया है कि यह छुट्टी अब 10 दिन की ही रहेगी। बच्चों को त्यौहारों और प्रमुख उत्सवों की और मोड़ऩे के लिए दशहरा-दीपावली के 24 दिन के अवकाश पर फिलहाल निर्णय नहीं हो पाया है। 7 अक्टूबर से दशहरा व 25 अक्टूबर से दीपावली का अवकाश शुरू होना है। शहर में चार दिन का दशहरा और 6 दिन का दीपावली अवकाश घोषित हुआ है। स्कूलों में 7 अक्टूबर तक दशहरा तो 25 से 30 अक्टूबर तक दीपावली त्यौहार के चलते स्कूलों में अवकाश रहेगा। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती तथा 13 एवं 20 अक्टूबर को रविवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा, इससे यह छुट्टी 13 दिन मिलेगी।