बरसात बिदा, सड़कें नहीं सुधरी 

बरसात बिदा, सड़कें नहीं सुधरी
इंदौर। बारिश अपने अंतिम दौर में बरस रही है। आगामी कुछ दिनों में वह विदा ले लेगी और लोग तीज त्यौहारों के उमंग, उत्साह में डूब जाएंगे। लेकिन, अभी भी कई सड़कों पर पूर्ववत गड्ढे निगम को मुंह चिढ़ा रहे हैं। इससे वाहन चालक परेशान हैं। बारिश में सड़कों के गड्ढे भरे गए थे, जो तेज बारिश से वापस गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। शिकायतों के बाद भी निगम का ध्यान इस ओर नहीं है।