शहर में जनता की पहल पर मिलावट के  ख़िलाफ़ आयोजित पदयात्रा निकली!
शहर में जनता की पहल पर मिलावट के 
ख़िलाफ़ आयोजित पदयात्रा निकली!

  इंदौर। मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर मिलावट मुक्त मध्यप्रदेश बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस 'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान के तहत इंदौर में पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में अच्छा जान सैलाब उमड़ा। स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक संजय शुक्ला, पद्मश्री जनक पलटा और भालू मोंढ़े सहित समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व कर रहे लोग लोग इस पदयात्रा में शामिल हुए। कलेक्टर लोकेश जाटव और एसएसपी रूचिवर्धन मिश्र के साथ प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा। 

   इस पदयात्रा के उपरांत इंदौर के रीगल टाकीज चौराहे में पद्मश्री जनक पलटा ने उपस्थित सभी लोगों को मिलावट के ख़िलाफ़ जागरूकता की शपथ दिलाई। कलेक्टर ने कहा कि मिलावट करने वालों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। प्रशासन इनके खिलाफ कठोर कार्यवही के लिए कटिबद्ध है। इस रैली में स्पष्ट संदेश दिया गया कि मिलावटखोरों को समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। यह पदयात्रा इंदौर के मधुमिलन टॉकीज चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा से प्रारंभ हुई। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, मिठाई व्यापारी संघ, इन्दौर कन्फेक्शनरी एसोसिएशन, एनएसएस, एनसीसी के कैडेट्स, मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के संजय जगदाले, अशोक कुमुट एवं अन्य सदस्य, इंडियन डेंटल एसोसिएशन मध्यप्रदेश, प्राध्यापक संघ, होलकर कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुरेश सिलावट एवं विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापक और विद्यार्थीगण सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी संगठन और नागरिक शामिल हुए।