सैकड़ों भक्तों ने उतारी मां राणी सती की आरती
सैकड़ों भक्तों ने उतारी मां राणी सती की आरती

इंदौर। भादव अमावस्या के मौके पर आयोजित 'राणी सती महोत्सव' पर हजारों की संख्या में भक्तों ने मां राणी सती के दर्शन किए। फूलों से तैयार फूल बंगला दादी के जयकार के नारों के साथ गुंजाय मान हुआ। इस मौके पर महाआरती का भी आयोजन किया गया। 

  यह जानकारी श्री रानी शक्तिसेवा केंद्र के ट्रस्टी चंद्रेश अग्रवाल और गौरव सिंघानिया ने बताया कि तीन दिनों से चल रहे उत्सव के मुख्य आयोजन के तहत दिनभर पूजन चलता रहा। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इंदौर के साथ भोपाल, उज्जैन, रतलाम, खंडवा, खरगोन आदि शहरों से भी बड़ी संख्या में भक्तगण दादी के दर्शनों के लिए आए। प्रातः 5 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 11 नदियो के जल से दादी का भव्य अभिषेक किया गया। प्रातःकाल में  मंगल आरती और श्रृंगार आरती हुई। दोपहर में जाने माने गायक सुरेश शर्मा द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुती दी गई। बड़ी संख्या में भक्तगणों ने झूमते हुए भजनों का आनंद लिया। सांयकाल भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें एक साथ सैकडों श्रृद्वालुओ ने दादी की आरती उतारी। इस मौके पर राणी सती भजन मंडल द्वारा सुमधुर भजनो की प्रस्तुती दी गई। इस कार्यक्रम के लिए तैयार भव्य फूूल बंगले के साथ 56 भोग के दर्शनों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।