निगमकर्मियों को 6 दिन बाद भी वेतन नहीं 

निगमकर्मियों को 6 दिन बाद भी वेतन नहीं
इंदौर। निगम के सैकड़ों कर्मचारियों को इस माह के छह दिन व्यतीत होने के बाद भी वेतन नहीं मिल सका है, जिससे उनमें रोष व्याप्त है। सफाई यूनियन के पदाधिकारियों की मानें तो हर माह निगम की और से कर्मचारियों को एक व 2 तारीख को वेतन मिल जाता है, लेकिन जबसे बायोमैट्रिक मशीन से अटेंडेंस की व्यवस्था की है, तब से वेतन समय पर नहीं मिल रहा। मशीन में कर्मचारी की अंगूठा निशानी नहीं आने से वे गैरहाजिर माने जाते हैं। कई बार कर्मचारियों ने मशीन सुधार को लेकर निगम आयुक्त से बात की, मगर नतीजा सिफर निकला।