इंदौर संभाग के सभी 8 जिलों में सामान्य से  अधिक बारिश दर्ज, शहर में 35 इंच हुई! 
इंदौर संभाग के सभी 8 जिलों में सामान्य से 

अधिक बारिश दर्ज, शहर में 35 इंच हुई!

 इंदौर। शहर में अभी तक करीब साढ़े 33 इंच बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से सिर्फ एक इंच कम है। इंदौर संभाग के आठों जिलों में अब तक सामान्य से अधिक वर्षा हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में कहीं तेज, कहीं धीमी बारिश होने से शहर के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में बारिश के दर्ज आंकड़ों में अंतर है! पूर्वी क्षेत्र में 35 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि पश्चिमी क्षेत्र में ये आंकड़ा करीब साढ़े 33 इंच दर्ज हुआ है। अभी भी बारिश का करीब एक महीना बाकी है!

  मानसून के सक्रिय होने के बाद शहर में जोरदार बारिश का दौर बना हुआ है। इससे समूचा शहर तरबतर है! रुक-रुक कर हो रही बारिश से फसलों को लाभ होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग का मानना है कि अब तक शहर के पूर्वी क्षेत्र में सर्वाधिक 35 इंच बारिश दर्ज की गई! जबकि, शहर के पश्चिमी क्षेत्र में ये आंकड़ा 2 इंच कम है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा इसी तरह रात का तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम में सुबह आर्द्रता 93 प्रतिशत और शाम को आर्द्रता 79 प्रतिशत दर्ज हुई, जबकि बीते 24 घंटे में 6.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। 

सामान्य से अधिक  

  मानसून सत्र में इंदौर संभाग के आठों जिलों में अब तक सामान्य से अधिक वर्षा हो चुकी है। प्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 29 अगस्त तक 28 जिलों में सामान्य से अधिक, 21 जिलों में सामान्य एवं शेष जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज हुई है। सर्वाधिक वर्षा मंदसौर जिले में और सबसे कम वर्षा सीधी जिले में दर्ज की गई है। सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिलों में इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, रतलाम, भोपाल, शाजापुर, राजगढ़, गुना, उज्जैन, सीहोर, रायसेन, अशोकनगर, नरसिंहपुर, जबलपुर, होशंगाबाद, श्योपुरकलां, सिंगरौली, बैतूल, विदिशा और देवास भी शामिल हैं। सामान्य वर्षा वाले जिले है उमरिया, सागर, दमोह, रीवा, हरदा, भिंड, मंडला, छतरपुर, मुरैना, टीकमगढ़, डिंडौरी, शिवपुरी, अनूपपुर, सिवनी, सतना, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, दर्तिया, पन्ना, कटनी और शहडोल हैं। सामान्य से कम वर्षा वाले जिले बालाघाट और सीधी हैं।