शिव रुद्राभिषेक में जुटा श्रद्धालुओं का सैलाब
शिव रुद्राभिषेक में जुटा श्रद्धालुओं का सैलाब

इंदौर। सावन के महीने में शिवजी की आराधना और रुद्राभिषेक करने से कल्याण होता है। पूजन करने वाले शिव लोक को प्राप्त होते हैं। उन्हें विशिष्ठ शक्ति मिलती है। यह बात बाणगंगा क्षेत्र स्थित बाणेश्वर कुंड में चल रहे शिव रुद्राभिषेक के दौरान विद्वान, आचार्यों और पंडितों ने कही। 

  विधायक संजय शुक्ला द्वारा धर्मप्रेमी जनता के लिए लगातार दूसरे साल शिव रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन 4 हजार से भी अधिक लोग पूजन और अनुष्ठान कर रहे हैं। शुक्रवार को चौथे दिन प्रात: 6 बजे से रुद्राभिषेक के लिए लोगों का आना शुरू हो गया है। 7.30 बजे शिवजी के स्त्रोत और मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक की शुरुआत हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ पूजन-अर्चन किया और खुशहाली की कामना की। इस दौरान संजय शुक्ला  व अंजली शुक्ला व राजेन्द्र शुक्ला ने सभी भक्तों की अगवानी की। बाणेश्वर कुंड में 31 जुलाई तक यह आयोजन किया जा रहा है। रुद्राभिषेक पूरी तरह से नि:शुल्क है। इसमें शामिल भक्तजनों का पूर्व में ही पंजीयन कर लिया गया था। शिवजी के अनुष्ठान के चलते पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया है। 1 से 12 अगस्त तक यह आयोजन एयरपोर्ट रोड स्थित दलालबाग में किया जाएगा।