महेश नवमी पर निकली प्रभात फेरी

इंदौर। माहेश्वरी समाज द्वारा मनाए जा रहे चार दिवसीय महेश जयंती उत्सव का आज आखिरी दिन है। इस अवसर पर आज सुबह प्रभातफेरी निकाली गई जो विभिन्न क्षेत्रों में घूमते हुए पुन: जानकीनाथ मंदिर पहुंची। शाम को रामकृष्णबाग में सम्मान समारोह भी होगा। माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष कल्याणमल मंत्री बसंत खटोड़ व मीडिया प्रभारी रामस्वरूप मूंदड़ा ने बताया कि महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन व युवता संगठन के संयोजन में भगवान महेश की प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें झांकियां भी शामिल थी। पुरुष श्वेत वस्त्र में तो महिलाएं केसरिया वस्त्र में शामिल हुई। प्रभातफेरी गोराकुंड से शक्कर बाजार, सराफा, पीपली बाजार, कसेरा बाजार, सांड़ा बाजार, सीतलामाता बाजार होते हुए वापस जानकीनाथ मंदिर पहुंची। यहां पर भगवान महेश की कांकड़ आरती व प्रसाद का वितरण किया गया।