जन आक्रोश रैली में कैलाश दिखाएंगे अपनी ताकत

 आज भाजपा की किसान रैली, कैलाश दिखाएंगे ताकत


प्रदेश की सत्ता से बेदखल होने के बाद से भाजपा लगातार कमलनाथ सरकार के खिलाफ अलग-अलग मुद्दों पर आंदोलन कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी मंगलवार सुबह 11 बजे महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में बड़ा किसान आंदोलन करने जा रही है।


इसमें विजयवर्गीय खेमा एक बार फिर अपनी राजनैतिक ताकत दिखाएगा। कलेक्टर को बिजली कटौती सहित अन्य मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। राजमोहल्ला से कलेक्टोरेट तक निकलने वाली इस रैली में बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण-शहरी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं सहित पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन, विधायक रमेश मेंदोला, महापौर मालिनी गौड़, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, कृष्णमुरारी मोघे, जयपालसिंह चावड़ा, अशोक सोमानी, बाबूसिंह रघुवंशी मौजूद रहेंगे। 


 



किसानों को पिलाएंगे आमरस, छाछ और खिलाएंगे खिचड़ी : किसान रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा अध्यक्ष नेमा ने सोमवार को रूट का निरीक्षण किया। साथ ही नगर टीम और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। भाजपा ने रैली में आने वाले किसानों और कार्यकर्ताओं के खाने-पीने की भी पूरी व्यवस्था की है। आमरस, खिचड़ी, छाछ और ठंडे पानी की बोतल के अलावा अलग-अलग मंच पर खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।