बारिश से पहले खतरनाक मकान हटाए जाएगें |

इंदौर: मई माह का अंतिम सप्ताह चल रहा है। मानसून आने में करीब पन्द्रह दिन शेष हैं। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने नया फरमान जारी किया है। इसमें निगम को निर्देश दिया कि वे बारिश के पहले खतरनाक मकानों को हटाने की तैयारी करे। निगम ने मातहत विभाग को खतरनाक मकानों कीसची तैयार करने को कहा गया है। बड़ा हादसा टालने यह योजना बनाई जा रही है।



पिछले दिनों निगम ने कछ जर्जर मकानों को जमींदोज किया था। बाद में कार्रवाई को विराम दे दिया गया। इससे पहले भी कुछ मकानों को हटाया जा चुका था, जबकि कुछ में राजनीति आड़े आ गई थी, जिन्हें हटाने में कामयाबी नहीं मिली। इस कारण अब इन्हें हटाया जाएगा। बरसात या उसके पर्व खतरनाक व जर्जर मकानों से क्षति होने की घटनाएं बढ? का अंदेशा बना रहता है। इस कारण अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। निगम क्षेत्र में मध्यप्रदेश नगर पालिका, नगर परिषद क्षेत्र में 1961 के तहत जनधन की हानि रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। इसके लिए प्रत्येक नगरीय निकाय में समुचित कार्ययोजना बनाकर समय से कार्रवाई करना सुनिश्चित करने को कहा गया है।