इंदौर में पदस्थ रहे एक बड़े अधिकारी  का नाम 'हनीट्रैप' में होने की आशंका!
इंदौर में पदस्थ रहे एक बड़े अधिकारी 

का नाम 'हनीट्रैप' में होने की आशंका!

 इंदौर। हनीट्रैप के मामले में तीन महिलाओं की गिरफ्तारी से प्रदेश की राजनीति और नौकरशाही में भूचाल आ गया है। हनीट्रैप कांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे होते जा रहे हैं। इंदौर में पदस्थ एक पूर्व बड़े अधिकारी का नाम भी लिया जा रहा है! जब वे इंदौर में थे, तब इस महिला को देखा गया था। 
  हनी ट्रैप के मामले में पकड़ी गई आरोपियों से पूछताछ चल रही है। इनके काम करने के तरीके के बारे में पता चला है। जानकारी मिली कि पकड़ी गई महिलाएं बड़े ही शातिर तरीके से अपने काम को अंजाम देती थी।  इन महिलाओं ने पूछताछ में स्वीकार किया कि इनके शिकार हुए लोग आसानी से इन्हें पकड़ न सकें! वे लम्बा हाथ मारने के बाद घर बदल लेती थीं। ये हमेशा पॉश इलाके में रहती ठन, ताकि कोई इन पर शक न करे और इनका दबदबा कायम रहे। भोपाल में कई नेताओं से लेकर बड़े अधिकारियों और व्यापारियों तक, इनकी अच्छी पैठ थी। उनके साथ रोजाना इनका उठना-बैठना था। पुलिस को उम्मीद है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, कई और राज खुलेंगे। पहले भोपाल में पदस्थ रहे और बाद में इंदौर आए एक बड़े अधिकारी के बारे में भी कहा जा रहा है कि उनके भी इस महिला से संपर्क था। संभवतः उनका वीडियो भी आरोपियों के मोबाइल में मिला है। 
  गुरुवार को पाँच महिलाओं और एक ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ा था। हनी ट्रैप मामले में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी का प्रभात झा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान पार्टी दफ्तर में अच्छा संपर्क था। भाजपा एक समय आरोपी महिला को सागर महापौर का टिकट देने पर विचार कर रही थी! लेकिन, चुनाव से पहले उसका एक एमएमएस लीक होने के कारण अंतिम समय में टिकट काट दिया गया। दूसरे आरोपी का कांग्रेस आईटी सेल से नाता रहा है! हालांकि, कांग्रेस का कहना  उसे जून में ही हटा दिया गया। 
  मुख्य आरोपी महिला का जुलाई में सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव के वायरल हुए वीडियो में भी नाम था। इस वीडियो के सामने आने के बाद इस अतिरिक्त सचिव को अवकाश पर भेज दिया गया था। इस मामले में दोनों पार्टियों के बड़े नेताओं का नाम आ रहा है। गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा जरूर है कि कोई भी इस कार्रवाई से बच नहीं पाएगा, चाहे जितना बड़ा व्यक्ति हो! जो कानून हाथ में लेते हैं वे बचेंगे नहीं, लेकिन ऐसा लग नहीं रहा! भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी कहा कि मुझे लगता है, ऐसे मामलों में नतीजा सामने आने दीजिए! सच सामने आएगा और यदि कोई गलत है तो परिणाम भुगतने के लिए उसे तैयार रहना होगा। कोई राजनीतिक बात होगी तो उस समय भाजपा अपना पक्ष रखेगी।